Apple ने भारत में बदला गेम! अब iCloud+ के साथ फ्री मिलेंगे Apple TV और Arcade, जानें आपके मंथली बिल में इस बदलाव से कितनी होगी बचत

Apple ने भारत में बदला गेम! अब iCloud+ के साथ फ्री मिलेंगे Apple TV और Arcade, जानें आपके मंथली बिल में इस बदलाव से कितनी होगी बचत

इंटरनेट डेस्क। अगर आप आईफोन या अन्य ऐपल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है। ऐपल ने भारत में अपने iCloud+ सब्सक्रिप्शन को पूरी तरह अपग्रेड कर दिया है। अब इस क्लाउड स्टोरेज प्लान के साथ ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी मिलने लगा है।

यानी अब स्टोरेज के साथ-साथ वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का मजा एक ही पैकेज में मिल जाएगा। ऐपल के इस नए बदलाव से यूजर्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन के झंझट और महंगे बिलों से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब सब कुछ एक ही छत के नीचे आ गया है। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट में आपके लिए क्या-क्या खास है और कीमतों पर इसका क्या असर पड़ा है।

क्या-क्या बदला है iCloud+ सब्सक्रिप्शन में?

1- स्टोरेज के साथ अब मिलेगा भरपूर मनोरंजन

अभी तक iCloud+ का इस्तेमाल मुख्य रूप से फोन का डेटा, फोटो और बैकअप सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। लेकिन अब ऐपल ने इसे सिर्फ स्टोरेज तक सीमित न रखकर एंटरटेनमेंट से भी जोड़ दिया है।

अब ग्राहकों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के Apple TV (शोज़ और मूवीज़ देखने के लिए) और Apple Arcade (गेमिंग के लिए) का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा, ऐपल मौजूदा Apple Music ऐप में ‘Apple Select’ नाम का एक खास म्यूज़िक कलेक्शन भी ला रहा है, हालांकि इसमें पूरा Apple Music एक्सेस शामिल नहीं होगा।

2- शुरुआती कीमत और फैमिली शेयरिंग के फायदे

शुरुआती कीमत:- इस अपग्रेडेड सर्विस की शुरुआती कीमत मात्र ₹75 प्रति महीना (50GB स्टोरेज के लिए) है। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से ज्यादा स्टोरेज वाले प्लान भी उपलब्ध हैं।

फैमिली शेयरिंग:- सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस एक ही पैकेज को अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ भी आसानी से शेयर कर सकते हैं।

नए सब्सक्राइबर्स के लिए Apple One बंद, क्या होगा पुराना प्लान?

ऐपल भारत में नए ग्राहकों के लिए Apple One सब्सक्रिप्शन को बंद कर रहा है। हालांकि, जो लोग पहले से Apple One इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके पुराने प्लान बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।

पुराने और नए प्लान में क्या है अंतर?

Apple One (इंडिविजुअल):- ₹195 प्रति महीने (50GB स्टोरेज + Apple Music + Apple TV + Apple Arcade)

Apple One (फैमिली):- ₹365 प्रति महीने (200GB स्टोरेज + फैमिली शेयरिंग + सभी एंटरटेनमेंट सर्विसेज)

ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple One और नए बढ़े हुए iCloud+ बंडल में मुख्य अंतर Apple Music का है। नए iCloud+ बंडल में पूरा Apple Music सब्सक्रिप्शन न मिलकर ‘Apple Select’ मिलता है, जबकि Apple One में फुल म्यूज़िक एक्सेस मिलता था।

वहीं, ऐपल अब सीधे बेचे जाने वाले अलग-अलग Apple TV और Apple Arcade सब्सक्रिप्शन को भी भारत में बंद कर रहा है। ग्राहकों का डेटा और गेम प्रोग्रेस पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *